फोटो गैलरी

Hindi News गांवों में युवा क्लबों का गठन किया जाएगा : जिलाधिकारी

गांवों में युवा क्लबों का गठन किया जाएगा : जिलाधिकारी

ग्रामीण इलाकों के युवाओं की प्रतिभा निखारने और विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांवों में युवा क्लबों का गठन किया जाएगा। शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार...

 गांवों में युवा क्लबों का गठन किया जाएगा : जिलाधिकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण इलाकों के युवाओं की प्रतिभा निखारने और विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांवों में युवा क्लबों का गठन किया जाएगा। शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्य को नेहरू युवा केन्द्र की मदद से आसानी से किया जा सकता है। वे समाहरणालय सभा कक्ष में युवा कार्यक्रम की जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से बिहटा में बालीबॉल और मराची में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला प्रशासन तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पंचायत और प्रखंड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सड़क जाम की, वाहनों के शीशे फोड़ेड्ढr पटना सिटी (हि.प्र.)। गुलबीघाट के पास जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर स्थानीय लोगों ने अशोक राजपथ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इसबीच आक्रोशितों ने मार्ग से गुजरनेवाले दर्जनों वाहनों के शीशे फोड़ डाले। लोग सड़क को बांस बल्ले से जाम कर रखे थे। इसकी सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंची। लेकिन आक्रोशितों ने जाम हटाने से मना कर दिया। इस बीच शाहगंज व भागीरथी लेन के कुछ लॉज में रह रहे छात्रों के दो गुटों के बीच अवरूद्ध मार्ग से गुजरने को लेकर मारपीट हो गयी। इससे जाम स्थल पर भगदड़ मच गई। इसपर पुलिस ने सख्त रूप अपनाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और जाम को हटाया। सड़क जाम के सिलसिले में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से ट्रांसफार्मर जला है। इसकी सूचना पेसू पदाधिकारी को दी गई है। बावजूद नहीं बदला जा सका है। नतीजतन लोगों को बिजली समेत पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें