फोटो गैलरी

Hindi News इटावा में सीएमआे की हत्या, डॉक्टर हड़ताल पर

इटावा में सीएमआे की हत्या, डॉक्टर हड़ताल पर

उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले मंे शनिवार तड़के हमलावरांे ने जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमआे) के सरकारी आवास पर हमला कर उनकी पत्थरांे से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही जिले के सरकारी...

 इटावा में सीएमआे की हत्या, डॉक्टर हड़ताल पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले मंे शनिवार तड़के हमलावरांे ने जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमआे) के सरकारी आवास पर हमला कर उनकी पत्थरांे से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही जिले के सरकारी और निजी डॉक्टर हत्यारांे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के जिले के सीएमआे आेम प्रकाश छिंता की उनकी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सरकारी आवास पर कुछ हमलावरांे ने हमला कर उनकी पत्थरांे से कुचलकर हत्या कर दी। उन्हांेने बताया कि हमले मंे सीएमआे के नौकर गोपीराम और राजंेद्र प्रसाद भी घायल हुए हैं। गोपीराम से पुलिस पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अभी तक हमलावरांे का पता नहीं चल पाया है। उधर सीएमआे की हत्या के बाद जिले के सरकारी और निजी डॉक्टर हत्यारांे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें