फोटो गैलरी

Hindi News गेपरनाथ में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम जारी

गेपरनाथ में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम जारी

राजस्थान के कोटा शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर रावतभाटा रोड पर स्थित गेपरनाथ पर्यटन स्थल में रविवार दोपहर सीढ़ियां धंसने के कारण फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के...

 गेपरनाथ में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के कोटा शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर रावतभाटा रोड पर स्थित गेपरनाथ पर्यटन स्थल में रविवार दोपहर सीढ़ियां धंसने के कारण फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पौने 10 बजे तक 27 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही क्रेन की सहायता से नीचे फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया था। क्रेन की सहायता से मचान को नीचे उतार कर नीचे फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि नीचे फंसे लोगों को निकालने में महिलाआें बच्चों और वृद्धों को प्राथमिकता दी जा रही है। पहली बार नीचे उतारी गई क्रेन से व्यक्ितयों को निकाला गया, जिनमें 4 महिलाएं एवं 5 बच्चे थे, जबकि दूसरी बार 4 महिलाएं 3 बच्चे एक वृद्ध और तीसरी बार में 5 महिलाआें और 5 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही नीचे फंसी महिलाआें एवं बच्चों के बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ तो अपने परिवारजनों की प्रतीक्षा कर रहे लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें