फोटो गैलरी

Hindi News ओपेक अधिक उत्पादन न करें : अध्यक्ष

ओपेक अधिक उत्पादन न करें : अध्यक्ष

तेल उत्पादक और निर्यातक देशों के संगठन आेपेक के अध्यक्ष शकीब खलील ने कहा है कि संगठन के देशों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के दायरे में ही तेल का उत्पादन करना चाहिए। ईरान की यात्रा पर आए खलील की यह...

 ओपेक अधिक उत्पादन न करें : अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

तेल उत्पादक और निर्यातक देशों के संगठन आेपेक के अध्यक्ष शकीब खलील ने कहा है कि संगठन के देशों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के दायरे में ही तेल का उत्पादन करना चाहिए। ईरान की यात्रा पर आए खलील की यह टिप्पणी सोमवार को अखबारों में प्रकाशित हुई है। ईरान आेपेक का प्रमुख तेल उत्पादक सदस्य है और अमेरिका तथा पश्चिमी देश उस पर परमाणु हथियार बनाने के आरोप लगाकर उसे घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आेपेक अपना अनौपचारिक उत्पादन निर्धारित लक्ष्य से यादा कर रहा है और सऊदी अरब ने इस दिशा में सबसे पहले अमेरिका के अनुरोध पर यह कदम उठाया। अमेरिका ने सऊदी अरब से कहा था कि दुनिया में तेजी से बढ़ रही तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बाजार में तेल की पर्याप्त आपूर्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आेपेक के सदस्य 12 देशों ने जुलाई में निर्धारित लक्ष्य के तहत प्रति दिन तीन करोड़ 20 लाख बैरल का उत्पादन किया है, जो निर्धारित लक्ष्य की तुलना में पांच लाख बैरल अतिरिक्त था। उन्होंने कहा कि इराक और नए सदस्य देशों के अतिरिक्त सभी को सामूहिक रूप से निर्धारित लक्ष्य के तहत उत्पादन करना चाहिए। सर्वाधिक तेल निर्यातक देश सऊदी अरब ने जुलाई में लाख बैरल प्रति दिन का उत्पादन किया और यह दर 1े बाद सबसे ऊंची है जो इस दौरान तेल उत्पादन के निर्धारित 8लाख 43 हजार बैरल के लक्ष्य की तुलना में बहुत अधिक है। खलील आेपेक अध्यक्ष के साथ ही अल्जीरिया के ऊर्जा और खनन मंत्री भी हैं और वह अल्जीरिया के राष्ट्रपति के साथ ईरान की सरकारी यात्रा पर हैं। खलील ने रविवार को ईरान के तेल मंत्री से मुलाकात की थी। इससे पहले माह की शुरुआत में ईरान ने कहा था कि जो सदस्य देश निर्धारित लक्ष्य से अधिक तेल का उत्पादन कर रहे हैं तेल की कीमतों के और घटने की स्थिति में इन देशों को अपना तेल उत्पादन लक्ष्य घटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी रहता है तो आेपेक देश सितंबर में निर्धारित अपनी बैठक में इस मसले पर विचार कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई और पिछले सप्ताह यह 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि 11 जुलाई को तेल ने 147 डॉलर प्रति बैरल की रिकार्ड ऊंचाई हासिल की थी। आेपेक के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक देश ईरान ने जुलाई में 3लाख बैरल प्रति दिन का उत्पादन किया था, जो उसके निर्धारित 38.17 लाख बैरल की तुलना में बहुत अधिक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें