फोटो गैलरी

Hindi News एचइसी कामगारों के आश्रितों ने लगाये आरोप

एचइसी कामगारों के आश्रितों ने लगाये आरोप

एचइसी के सेवानिवृत्त कामगार, सप्लाई कामगार और मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने रविवार को बैठक कर सांसद सुबोधकांत सहाय पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे पिछले ढाई साल से धरना पर बैठे...

 एचइसी कामगारों के आश्रितों ने लगाये आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एचइसी के सेवानिवृत्त कामगार, सप्लाई कामगार और मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने रविवार को बैठक कर सांसद सुबोधकांत सहाय पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे पिछले ढाई साल से धरना पर बैठे हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी उनकी ओर नहीं झांका। सप्लाई कामगार पिछले 20 साल से लगातार स्थायी प्रवृत्ति और उत्पादन से जुड़े काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नहीं किया। सांसद ने भी उनकी मांगों का समर्थन नहीं किया। उन्होंने एचइसी में 2400 कार्यरत ठेका मजदूरों का भी ख्याल नहीं किया। बैठक में राजवंशी सिंह, रामप्रवेश सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णा साहू और वीएन सिंह शामिल थे।ड्ढr सुबोधकांत का समर्थन कियाड्ढr प्रोग्रेसिव मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को गोलचक्कर मैदान में हुई। इसमें बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल थे। उन्होंने कहा कि सुबोधकांत ने एचइसी को राहत पैकेा दिला कर नया जीवन दिया है। उन्हें उम्मीद है कि अब एचइसी पुन: उनसे काम लेगी। इसके लिए सभी सुबोधकांत को विजयी बनाने का निर्णय लिया। साथ ही कहा गया कि सोनिया गांधी की सभा में वे बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बैठक में आरके शर्मा, मनोज पाठक, वाइ त्रिपाठी, रंथू लोहरा, एम रहमान, राणा सिंह और कमलेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।ड्ढr लक्ष्य पूरा करगा एचइसी : सीएमडीड्ढr एचइसी के सीएमडी जीके पिल्लई ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में एचइसी अपने लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेगा। उनहोने कहा कि एचइसी के पास जो वर्तमान कार्यादेश है वह लक्ष्य 550 करोड़ रुपये से अधिक का है, इसलिए लक्ष्य को पूरा करने में कोई परशानी नहीं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें