फोटो गैलरी

Hindi News पारसनाथ विकास प्राधिकार बनेगा

पारसनाथ विकास प्राधिकार बनेगा

रांची। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पारसनाथ के चतुर्दिक विकास के लिए पारसनाथ विकास प्राधिकार का गठन किया जा रहा है। इसके लिए एक्ट बनाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। यह जानकारी पर्यटन...

 पारसनाथ विकास प्राधिकार बनेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पारसनाथ के चतुर्दिक विकास के लिए पारसनाथ विकास प्राधिकार का गठन किया जा रहा है। इसके लिए एक्ट बनाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। यह जानकारी पर्यटन सचिव ए के सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जनियों की शुरू से यह मांग रही है कि पारसनाथ में मांस मछली आदि नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगे। प्राधिकार के गठन के बाद उनकी इस मांग को कानूनी रूप दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पारसनाथ के ग्रामीण 127 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को देने को तैयार हैं। वहां तीन फाइव स्टार होटल खोलने की योजना है। देश विदेश के विभिन्न भागों से आनेवाले यात्रियों को अत्याधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। (कासं)ड्ढr अधिकारियों पर नजरड्ढr रांची। स्वास्थ्य मंत्री भानू प्रताप शाही ने बड़े-बड़े विकेट गिरने के संकेत दिये हैं। उनका कहना है कि विभाग में कुछ अधिकारियों की कारस्तानी पर उनकी नजर है। आरसीएच सोसाइटी में कुछ ठीक नहीं हो रहा है। वे बही-खाता मंगा रहे हैं। इसके अलावा भी कुछ अधिकारी उनके टारगेट में हैं।ड्ढr हड्डी जांच शिविर आजड्ढr रांची। टाटीसिलवे स्थित मानसू मेडिकल हॉल में छह सितंबर को नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर लगाया जायेगा। यह जानकारी मेडिकल हॉल के संचालक ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा।ड्ढr कम होगी बारिशड्ढr रांची। राजधानी एवं आसपास के इलाकों में 10 सितंबर तक अपेक्षाकृत कम बारिश होगी। आठ सितम्बर तक आकाश में हल्के एवं नौ और 10 सितंबर को घने बादल छाये रहेंगे। छह को अधिकतम आठ मिली मीटर बारिश हो सकती है। हवा चार से छह किलोमीटर की गति से चलने की संभावना है। बीते सप्ताह कांके में 56.2 मिली मीटर बारिश हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें