फोटो गैलरी

Hindi News महादलित के घर हमला, महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म

महादलित के घर हमला, महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म

जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के पतिआवां गांव के टोला लोहिया नगर स्थित एक महादलित के घर पर रविवार की रात बजे असामाजिक तत्वों ने हमला कर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने...

 महादलित के घर हमला, महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के पतिआवां गांव के टोला लोहिया नगर स्थित एक महादलित के घर पर रविवार की रात बजे असामाजिक तत्वों ने हमला कर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने तिलेश्वर मांझी को पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। उसके पुत्र और नाती को भी बांध कर पिटाई की। उसके बाद महिलाओं के शरीर के गहने,घर के कपड़े,बर्तन,अनाज आदि लूट कर घर में आग लगा दी। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। जान बचाकर भागे परिवार के सदस्य धर्मपुर में स्थानीय मुखिया के यहां शरण लिए हुए हैं। घटना की सूचना रात में ही स्थानीय थाने को दी गई लेकिन पुलिस सुबह पहुंची।ड्ढr ड्ढr महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है। इस बीच पीड़ितों ने पुलिस को जई विगहा के भगवान यादव, मुन्नी यादव, संजय यादव समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसपी अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोहिया नगर में 2 बीघे सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर मांझी परिवार के साथ वर्षो से मुन्नी यादव की अदावत चल रही थी। उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।ड्ढr ड्ढr भोजपुर में दबंगों ने दलित को बांध कर पीटाड्ढr बिहिया (भोजपुर) (ए.सं.)। बिहिया थाना क्षेत्र के बारा गांव में रविवार को दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। लाठी-डंडे व हथियारों से लैश करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने बारा गांव निवासी गणेश प्रसाद ततवा के घर में घुसकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया तथा जेवर आदि लूट लिए। घटना का कारण रुपए पैसे के लेन-देन संबंधी विवाद बताया जाता है। घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 13 नामजद एवं 5-6 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह 18 लोग घर में घुस कर उक्त घटना को अंजाम दिए। इस दौरान एक महिला को नंगा कर पीटा गया। साथ ही गणेश प्रसाद ततवा को खूंटा में तार से हाथ-पैर बांधकर पिटाई की गई और उनसे सादा स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया गया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद दो लोगों रामधार राय एवं मुकेश राय (ग्राम-बारा) को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य अभियुक्त फरार बताए जाते हैं।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें