फोटो गैलरी

Hindi News इंडोनेशिया में भूस्खलन व बाढ़ में 11 मरे

इंडोनेशिया में भूस्खलन व बाढ़ में 11 मरे

इंडोनेशिया के दो प्रांतों में भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी बुधवार को मीडिया की खबरों में दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा के मुताबिक दक्षिणी कालीमंटन प्रांत में कई...

 इंडोनेशिया में भूस्खलन व बाढ़ में 11 मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया के दो प्रांतों में भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी बुधवार को मीडिया की खबरों में दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा के मुताबिक दक्षिणी कालीमंटन प्रांत में कई जिलों के हजारों गांव पिछले तीन सप्ताह से बाढ़ में डूबे हैं, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। इस बीच पूर्वी इंडोनेशियाई प्रांत मलुकू की राजधानी अंबोन के उप जिले नूसानीव में भूस्खलन से चार लोग मारे गए। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूस्खलन से 18 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एरी नाम का गांव का संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें