फोटो गैलरी

Hindi News 163 विस क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित

163 विस क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित

राज्य के 163 विधान सभा क्षेत्रों में सोमवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। बाढ़ प्रभावित जिलों के 4विधान सभा क्षेत्रों में हालात सामान्य होने के बाद ही मतदाता सूची प्रकाशित की...

 163 विस क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के 163 विधान सभा क्षेत्रों में सोमवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। बाढ़ प्रभावित जिलों के 4विधान सभा क्षेत्रों में हालात सामान्य होने के बाद ही मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं 31 विधान सभा क्षेत्रों की मतदाता सूची की फिलहाल चुनाव आयोग समीक्षा कर रहा है। आयोग के निर्णय के बाद ही वहां सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार राकेश ने 163 विधान सभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित करने की बात कही है। निर्वाचन विभाग के अनुसार बाढ़ प्रभावित सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में मतदाता सूची प्रकाशित नहीं की जा सकी है।ड्ढr ड्ढr वहीं आंशिक रूप से प्रभावित पटना जिला और भागलपुर जिला(दो प्रखण्डों) में मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है। बाढ़ प्रभावित जिलों के 4विधान सभा क्षेत्रों में हालात सामान्य होने के बाद मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दूसरी ओर मतदाता सूची प्रकाशन के मद्देनजर चुनावी कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक भी हटा ली गयी है। जिन जिलों में सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है वहां यह रोक प्रभावी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें