फोटो गैलरी

Hindi News महेन्द्र कपूर को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार

महेन्द्र कपूर को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार

महाराष्ट्र सरकार की आेर से गायन क्षेत्र में दिया जानेवाला गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार इस वर्ष गायक महेन्द्र कपूर को दिया जाएगा। यह घोषणा महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को...

 महेन्द्र कपूर को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार की आेर से गायन क्षेत्र में दिया जानेवाला गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार इस वर्ष गायक महेन्द्र कपूर को दिया जाएगा। यह घोषणा महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को की है। इस पुरस्कार के रुप में एक लाख रुपए, सम्मानपत्र तथा सम्मान चिन्ह दिया जाता है। महेन्द्र कपूर को यह पुरस्कार राजधानी में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व यह पुरस्कार खय्याम, अनिल विश्वास, रवीन्द्र जैन, सुधीर फडके, स्नेहल भाटकर, मन्ना डे, जयमाला शिलेदार तथा आशा भोसले को दिया जा चुका है। पंजाब के अमृतसर में जन्मे महेन्द्र कपूर ने गायन की प्रेरणा मशहूर गायक मोहम्मद रफी से ली तथा शुरुआती दिनों में उन्हांेने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गायन प्रतियोगितआें में कई पुरस्कार हासिल किए। कपूर पिछले 50 वषर्ो से हिन्दी फिल्मों के लिए पाश्र्वगायन कर रहे है। उन्हें मुख्यरूप से देशभक्ित गीतों के लिए जाना जाता है। उपकार फिल्म के गीत ‘मेरे देश की धरती’ ने महेन्द्र कपूर को प्रसिद्धि के आसमान पर पहुंचा दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें