फोटो गैलरी

Hindi News उड़ीसा बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़

उड़ीसा बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़

ेन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने मंगलवार को उड़ीसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 500 करोड़ रूपए सहायता राशि की घोषणा की। इस राशि में से 300 करोड़ रूपए पहली...

 उड़ीसा बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ेन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने मंगलवार को उड़ीसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 500 करोड़ रूपए सहायता राशि की घोषणा की। इस राशि में से 300 करोड़ रूपए पहली किश्त के रूप में जारी की जाएगी। शेष राशि खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किए जाने पर उपलब्ध कराई जाएगी। पाटिल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद एक बैठक में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। पाटिल ने बाद में कहा कि बाढ़ राहत कायर्ों के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यक हुआ तो और धन दिया जाएगा। उड़ीसा में आई बाढ़ को भारी आपदा करार देते हुए पाटिल ने कहा कि केन्द्र सरकार पीड़ित लोगों की मदद के लिए सभी संभव उपाय करेगी। उन्होंने राय सरकार से बाढ़ प्रभावितों की सहायता के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने राय सरकार को आवश्यकतानुसार सभी कुछ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें