फोटो गैलरी

Hindi News पर्यटन से विकास व रोजगार के मौके बढ़ेंगे

पर्यटन से विकास व रोजगार के मौके बढ़ेंगे

पर्यटन के विकास से न सूबा आगे बढ़ेगा बल्कि रोजगार के मौके भी मिलेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ना होगा। विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को शहर में भारत सरकार के पर्यटन...

 पर्यटन से विकास व रोजगार के मौके बढ़ेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन के विकास से न सूबा आगे बढ़ेगा बल्कि रोजगार के मौके भी मिलेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ना होगा। विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को शहर में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में पर्यटन विशेषज्ञों ने उक्त बातें कहीं। इस मौके पर बच्चों के लिए पर्यटन पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। पर्यटकों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। पर्यटन साहित्य भी बांटे गए।ड्ढr ड्ढr पर्यटन विभाग के पूर्व उपनिदेशक व पर्यटन विशेषज्ञ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि सूबे में जितने पर्यटन स्थल हैं उतने विश्व में कहीं भी नहीं हैं। पर्यटन उद्योग विशेषज्ञ यूएन मिश्र ने कहा कि पर्यटन उद्योग ने व्यापक रूप ले लिया है। हरि मोहन सिंह ने पर्यटन थीम ‘टूरिम रिस्पॉडिंग टू द चैलेंज ऑफ क्लाइमेट चेंज’ पर अपने विचार रखे। सुरन्द्र प्रसाद ने स्वागत किया। उमेश पासवान ने पर्यटन दिवस के औचित्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पेंटिंग प्िरतयोगिता में पहला स्थान रश्मि पटेल को , दूसरा खुशबू प्रिया को व तीसरा स्थान स्नेहा कुमारी, अमित कुमार , आशुतोष कुमार व चंचल कुमारी को मिला। अनुपम नारायण, शशिकांत को भी पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें