फोटो गैलरी

Hindi News आगमन शुभ और गमन श्रेष्ठ फलदायी

आगमन शुभ और गमन श्रेष्ठ फलदायी

शारदीय नवरात्र मंगलवार 30 सितंबर से शुरू होगा। पूरा शहर मां भगवती की भक्ित में लीन हो जायेगा। चहुंओर पूजन, पाठ, प्रवचन और भजन-कीर्तन के साथ मस्ती का आलम होगा। शारदीय नवरात्र में प्रकृति पूर्ण...

 आगमन शुभ और गमन श्रेष्ठ फलदायी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र मंगलवार 30 सितंबर से शुरू होगा। पूरा शहर मां भगवती की भक्ित में लीन हो जायेगा। चहुंओर पूजन, पाठ, प्रवचन और भजन-कीर्तन के साथ मस्ती का आलम होगा। शारदीय नवरात्र में प्रकृति पूर्ण यौवनावस्था में रहती है। प्रकृति से ही सृष्टि का पालन होता है। इसलिए इसे श्रेष्ठ माना जाता है। नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष महत्व है। इसका समय शुद्ध और भद्रारहित होना चाहिए। इस वर्ष सुबह 0से दोपहर 12.08 बजे तक कलश स्थापना के लिए श्रेष्ठ समय है। आचार्य श्यामसुंदर भारद्वाज ने पूजन विधि के बार में बताया कि देवी की स्थापना और षोड़षोपचार पूर्ण करना चाहिए। पूजन का क्रम जल स्नान, पंच्चांमृत स्थान, शुद्ध स्नान, वस्त्र-उपवस्त्र, गंध (चंदन), अक्षत, पुष्प, अबीर, सिंदूर, इत्र, धूप, दीप, नवैध, फल, पान और दक्षिणा है। आचार्य ने बताया कि मनुष्य के जीवन में सोलह संस्कार होते हैं। इसी लिए षोड़षोपचार पूजन श्रेष्ठ है। आचार्य ने बताया कि नवरात्र में शुद्ध और सात्विक रहकर पूजन-पाठ करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रोग-शोक और दु:खों का नाश होता है। इस वर्ष देवी का आगमन घोड़े पर और गमन नर-वाहन (डोली) पर है। देवी का आगमन शुभ और गमन का फल श्रेष्ठ है।ड्ढr सभी पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरेड्ढr रांची। उपायुक्त राजीव अरुण एक्का ने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमर लगाने का निर्देश दिया है। यह बातें शनिवार को उन्होंने केंद्रीय शांति समिति की बैठक में कही। बैठक विकास भवन में हुई।एसएसपी एमएस भाटिया ने दुर्गा पूजा समिति के लोगों से पंडाल की चौड़ाई ज्यादा करने और बड़ा बनाने का निर्देश दिया है। दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष रामधन वर्मन ने कहा कि सभी पूजा समितियों की बैठक प्रशासन के साथ करायी जाये। टीम बनायी जाये, जो सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर। उदय शंकर ओझा ने कहा कि पूजा के मौके पर सबसे बड़ी समस्या नो इंट्री की होती है। प्रशासन को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। बैठक में ग्रामीण एसपी कुलदीप द्विवेदी, सिटी एसपी रिचर्ड लकड़ा, एडीएम अखिलेश्वर शुक्ला, एसडीओ मनोज कुमार, डिप्टी सीइओ डॉ मुकेश कुमार वर्मा, अन्य विभागों के प्रतिनिधि, पूजा समिति के संयोजक अजित सहाय, मंत्री रविंद्र वर्मा, महामंत्री अनिल यादव, प्रो दिलीप सिंह, उदय शंकर ओझा, जयसिंह यादव, महाूद खलीफा, मासूम गद्दी, अकीलुर्रहमान, मुसलिम गद्दी आदि उपस्थित थे।ड्ढr जादूगर और माता का जागरण होगा आकर्षणड्ढr रांची। स्वर्णजयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में भव्य मंदिर के प्रारूप का निर्माण कराया जा रहा है। कोलकाता से आये कलाकार पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। पूजा में जादूगर और माता का जागरण आकर्षण का केंद्र होगा। समिति के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पंडाल का निर्माण करीब एक लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। आकर्षक विद्युत सज्जा होगी।ड्ढr आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। संरक्षक मंडली में अनिल सिंह, रांन सिंह, अशोक सिंह आदि, मंजीत सिंह को संयोजक, विपीन कुमार सिंह अध्यक्ष, संजीव सिंह, ज्युतेष कुमार और नीलू सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, लल्लु, सचिन और राजू को उपाध्यक्ष, मोनू, जीवन, विजेंद्र महासचिव, विवेक सिंह, विपुल, बुबई सचिव, पंका, अजय, सौरव, संदीप सह सचिव, मोनू कोषाध्यक्ष, पवन कुमार, मनीष और सुधीर जयसवाल को प्रेस सलाहकार बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें