फोटो गैलरी

Hindi News राज्य के सभी जिलों में खुलेगा पुस्तकालय

राज्य के सभी जिलों में खुलेगा पुस्तकालय

सभी जिलों हेडक्वार्टर में पुस्तकालय खुलेगा। अनुमंडलीय पुस्तकालय को जिला और सरकारी पुस्तकालय रांची को सेंट्रल लाइब्रेरी का दर्जा मिलेगा। जिन जिलों में पुस्तकालय नहीं है, वहां एनजीओ द्वारा चलाये जा रहे...

 राज्य के सभी जिलों में खुलेगा पुस्तकालय
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सभी जिलों हेडक्वार्टर में पुस्तकालय खुलेगा। अनुमंडलीय पुस्तकालय को जिला और सरकारी पुस्तकालय रांची को सेंट्रल लाइब्रेरी का दर्जा मिलेगा। जिन जिलों में पुस्तकालय नहीं है, वहां एनजीओ द्वारा चलाये जा रहे पुस्तकालयों को मान्यता मिलेगी। मानव संसाधन विकास विभाग की पहल पर सभी जिलों से इस बाबत सूची उपायुक्तों ने भेज दी है। लाइब्रेरी खोलने एवं मान्यता देने संबंधी प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है।ड्ढr लाइब्रेरी में सभी तरह की पुस्तकों का क्रय, कंप्यूटराइजेशन, उपस्कर क्रय, डिजीटल प्रिंटर्स- जेरोक्स मशीन की व्यवस्था भी होगी। पुस्तकालय में पाठय़पुस्तक, रेफरेंस बुक समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी संबंधी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। बच्चों, महिला, वरीय नागरिक और कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए अलग सेक्शन खोलने पर विचार चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भी चल रहे पुस्तकालयों की सूची भी मांगी गयी है। पुस्तकालय खोलने के इच्छुक एनजीओ का रािस्ट्रेशन भी होगा। रांची स्टेट लाइब्रेरी की बेहतरी के लिए दो सदस्यीय टीम को कोलकाता भेजने का निर्देश विभागीय मंत्री बंधु तिर्की ने दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें