फोटो गैलरी

Hindi News आज होगी कन्या पूजाचमहाअष्टमी संपन्न,

आज होगी कन्या पूजाचमहाअष्टमी संपन्न,

बुधवार को सुबह नौ बजे से महानवमी बुधवार को सुबह नौ बजे से महानवमी है। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के नवे स्वरूप का ध्यानधर पूजा-पाठ करंगे। साथ ही कन्या पूजन कर व्रत तोड़ेंगे। शहर के विभिन्न पूजा...

 आज होगी कन्या पूजाचमहाअष्टमी संपन्न,
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को सुबह नौ बजे से महानवमी बुधवार को सुबह नौ बजे से महानवमी है। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के नवे स्वरूप का ध्यानधर पूजा-पाठ करंगे। साथ ही कन्या पूजन कर व्रत तोड़ेंगे। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और देवी मंदिर में कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया जायेगा। मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा दिनभर चली। रात 12.30 से 12.45 बजे के मध्य संधि बलि दी गयी। पंडित अवधेश त्रिपाठी और आचार्य श्यामसुंदर भारद्वाज ने बताया कि वर्ष में तीन रात महारात्रि होती है। जिसमें अष्टमी की रात भी एक है। उन्होंने बताया कि इस दिन मां की विधिविधान से पूजा-अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।ड्ढr घुनंची आरती आजड्ढr श्री महावीर मंदिर समिति थड़पखना द्वारा नवमी के मौके पर आठ अक्तूबर को घुनंची आरती का आयोजन किया गया है।ड्ढr हिनू में पूजा की धूमड्ढr सोमवार को हिनू क्षेत्र में पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया गया। बिहारी मंडप का पंडाल सबको आकर्षित कर रहा है। बांग्ला मंडप में महाष्टमी की पूजा प्रात: 8.30 बजे हुई।ड्ढr पुष्पांजलि के लिए भीडड़्ढr बरियातू इलाके में महाअष्टमी को पूजा पंडालों में पुष्पांजलि के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। खिचड़ी का भोग ग्रहण करने के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। महाशक्ित दुर्गा पूजा समिति बूटी मोड़, मेडिकल पूजा समिति, यंग मोनार्क क्लब, स्वर्णजयंती क्लब आदि में भक्तों की कतार लगी रही।ड्ढr बड़कागढ़ में हवनड्ढr बड़कागढ़ में महाअष्टमी के मौके पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के आवास पर हवन किया गया। राज पुरोहित सदन गोपाल शर्मा ने हवन करायी। पूजन में ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव, ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव शामिल थे। आलमगीर आलम भी पहुंचे मां के दरबाररांची। डोरंडा छप्पन सेट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में महाअष्टमी की रात माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष अलामगीर आलम और केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय।ड्ढr अगवानी की पूजा समिति के संरक्षक आलोक कुमार दुबे ने। आलमगीर आलम ने मां भवानी के दरबार में पहुंच कर प्रदेश -देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सब अल्ला-ईश्वर के बंदे हैं, फिर आपस में काहे का झगड़ा। उन्होंने मां दुर्गा के आविर्भाव के बार में भी बताया और नारी शक्ित की याद दिलायी। इससे पूर्व श्री आलम और श्री सहाय ने संयुक्त रूप से दीप जला कर जागरण का शुभारंभ किया। मौके पर जमशेदपुर से आयी भजन मंडली ने भक्ित गीतों की सरिता बहायी। इस अवसर पर गोपी दुबे, गणेश प्रसाद, विभूति सिंह आदि उपस्थित थे।ड्ढr सुबोधकांत पहुंचे दरबारड्ढr केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय ने महाअष्टमी को शहर के पूजा पंडालों का अवलोकन कर मां दुर्गे की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भी मिलकर शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें