तिवारी को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने जल संसाधन सचिव डीके तिवारी, जिनके जिम्मे उत्पाद सचिव का भी प्रभार है, को शुक्रवार को उत्पाद आयुक्त का भी प्रभार सौंप दिया गया। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। उधर...
राज्य सरकार ने जल संसाधन सचिव डीके तिवारी, जिनके जिम्मे उत्पाद सचिव का भी प्रभार है, को शुक्रवार को उत्पाद आयुक्त का भी प्रभार सौंप दिया गया। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। उधर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभाग के नौ पदाधिकारियों को उप निदेशक के पद पर प्रोन्नति देते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर पदस्थापित और स्थानांतरित किया है। विभागीय सचिव बीके त्रिपाठी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अवधेश कुमार पांडेय और स्नेहलता एक्का को उप निदेशक पद पर प्रोन्नति देते हुए मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। वहीं शालिमी वर्मा को उप निदेशक पद पर प्रोन्नति देते हुए सीएम सचिवालय में पदस्थापित किया गया है। श्यामानंद झा को इसी पद पर प्रोन्नति देते हुए राजभवन सचिवालय, प्रेम कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है। रांची के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मुकुल लकड़ा को प्रोन्नति देते हुए पलामू प्रमंडल तथा विजय कुमार को संतालपरगना का उप निदेशक बनाया गया है। शंकर राम एवं संजीव कुाूर को उप निदेशक उत्तरी छोटानागपुर एवं कोल्हान प्रमंडल का उप निदेशक जनसंपर्क बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक शंकर राम एवं मुकुल लकड़ा अपने वर्तमान कर्तव्यों के अलावा हाारीबाग एवं रांची जिला के जनसंपर्क पदाधिकारी का भी प्रभार देखेंगे।नीतीश को न्योता दिया : विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की। चौधरी ने रामगढ़ के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार को आने का न्योता दिया है। इसके साथ ही प्रदेश की मौजूदा राजनीति के बार में भी जानकारी दी। नीतीश ने विधायक से झारखंड में विकास कार्यो की जानकारी ली।ं