फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड में 110 बूथों पर पुनर्मतदान आज

झारखंड में 110 बूथों पर पुनर्मतदान आज

झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 110 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा। इनमें पहले चरण के छह लोकसभा क्षेत्रों के 58 तथा दूसर चरण के आठ क्षेत्रों के 52 बूथ शामिल हैं। जामताड़ा के छह...

 झारखंड में 110 बूथों पर पुनर्मतदान आज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 110 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा। इनमें पहले चरण के छह लोकसभा क्षेत्रों के 58 तथा दूसर चरण के आठ क्षेत्रों के 52 बूथ शामिल हैं। जामताड़ा के छह बूथों पर दुमका लोकसभा सीट के साथ-साथ जामताड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जायेंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि पुनर्मतदान वाले सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंच गयी है। सुरक्षा की दृष्टि से बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की हवाई निगरानी भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में 11, कोडरमा में 8, खूंटी में 7, लोहरदगा में 7, पलामू में 17, हाारीबाग में 8, राजमहल में 2, दुमका के जामताड़ा में 6 एवं सारठ में 1, गोड्डा में 1गिरिडीह में 4, धनबाद में 12, रांची में 1, जमशेदपुर में 1 तथा सिंहभूम में 6 बूथों पर वोट डालेंगे। राजमहल, दुमका एवं गोड्डा में मतदान सुबह सात से अपराह्न् चार बजे तथा अन्य लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात से अपराह्न् तीन बजे तक होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें