फोटो गैलरी

Hindi News सोहराई जतरा में रंगारंग कार्यक्रम

सोहराई जतरा में रंगारंग कार्यक्रम

बनहौरा में शुक्रवार को 21 पड़हा का सोहराई मिलन समारोह आयोजित हुआ। यहां रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खूब मस्ती की। समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने किया। बतौर मुख्य अतिथि मेयर...

 सोहराई जतरा में रंगारंग कार्यक्रम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बनहौरा में शुक्रवार को 21 पड़हा का सोहराई मिलन समारोह आयोजित हुआ। यहां रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खूब मस्ती की। समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने किया। बतौर मुख्य अतिथि मेयर रमा खलखो उपस्थित थीं। मौके पर झारखंड जनाधिकार मंच के बेलस तिर्की, जगदीश लोहरा, कर्नल शाहदेव, फूलचंद तिर्की, सुनील शाहदेव, जलील अंसारी समेत कई अन्य उपस्थित थे। इधर बाइस पड़हा सोहराई जतरा समिति कुटे, तिरिल एवं लाबेद ने सोहराइ जतरा का आयोजन किया। इसमें 22 गांवों के पाहनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। 22 गांव के पाहनों को सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि नवीन जायसवाल और बुधराम महली थे। जतरा के आयोजन में अध्यक्ष रतन एक्का, सचिव राहुल उरांव, संरक्षक प्रेम प्रकाश शाहदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।ड्ढr सीठियो में जतरा आज : क्षेत्रीय पड़हा समिति के तत्वावाधन में एक नवंबर को सीठियो में जतरा का आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम चार बजे से होगा। इसमें 24 गांवों के लोग हिस्सा लेंगे। इसका उद्घाटन राजाराम सोरन करंगे।ड्ढr महाभंडारा आजड्ढr डोरंडा बाजार काली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित मां काली के पूजनोत्सव में शुक्रवार को भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। पूजा स्थल पर लगे आनंद मेला का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। आयोजन स्थल पर केाीबी द्वारा रक्तदान सह एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को महाभंडारा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष ने दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें