फोटो गैलरी

Hindi News दिल्ली विधानसभा चुनावों की पहली सूची जारी

दिल्ली विधानसभा चुनावों की पहली सूची जारी

ाफी मशक्कत के बाद शनिवार देर रात भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसके साथ ही 53 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया। चार सीटे अकाली दल को दी गई हैं...

 दिल्ली विधानसभा चुनावों की पहली सूची जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ाफी मशक्कत के बाद शनिवार देर रात भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसके साथ ही 53 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया। चार सीटे अकाली दल को दी गई हैं जबकि 13 सीटों पर विवादके चलते फिलहाल अनिर्णय की स्थिति है। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय कुमार मल्होत्रा ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ेंगे जबकि नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ विजय जौली को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता जगदीश मुखी अपने पुराने क्षेत्रों से ही पुन: मैदान में होंगे। इससे पहले दिन में राज्य चुनाव समिति की बैठक में हंगामे के बीच 57 नामों को हरी झंडी दी गई थी लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति ने चार सीटों पर फैसला रोक लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें