फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्यमंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन

मुख्यमंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन

देश की आंतरिक सुरक्षा पर केंद्र सरकार सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा हो रही है। यह चर्चा ऐसे समय हो रही है, जब ओडिशा में नक्सलियों ने हाल ही में कई लोगों को अगवा किया है। बैठक में खुफिया...

मुख्यमंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन
एजेंसीMon, 16 Apr 2012 10:38 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की आंतरिक सुरक्षा पर केंद्र सरकार सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा हो रही है। यह चर्चा ऐसे समय हो रही है, जब ओडिशा में नक्सलियों ने हाल ही में कई लोगों को अगवा किया है। बैठक में खुफिया तंत्र एवं आतंकवाद निरोधी क्षमताओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

दिन भर चलने वाली इस बैठक का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया और उनसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें