फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में बिहार उत्सव की तैयारी पूरी

मुंबई में बिहार उत्सव की तैयारी पूरी

मुंबई में बिहार शताब्दी उत्सव समारोह से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुंबई रवाना हो रहे हैं। समारोह की...

मुंबई में बिहार उत्सव की तैयारी पूरी
एजेंसीSat, 14 Apr 2012 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में बिहार शताब्दी उत्सव समारोह से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुंबई रवाना हो रहे हैं।

समारोह की तैयारी में पिछले कई दिनों से लगे विधान पार्षद और समारोह के संयोजक देवेश चंद्र ठाकुर ने शनिवार को फोन पर बताया कि आयोजन पूरी तरह सांस्कृतिक होगा। समारोह का मुख्य उद्देश्य मुंबई में रहने वाले बिहारियों में बिहारीपन का भाव जगाना तथा उन्हें राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करना है।

ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र गान और बिहारी गीत के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, प्रसिद्घ गायक उदित नारायण सहित हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार शामिल होंगे।

कार्यक्रम में 18 ऐसे बिहारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मुम्बई में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में सिख, जैन और बौद्घ समुदाय से जुड़े संगठनों और शिक्षक संस्थानों की ओर से मुख्यमंत्री को भी सम्मानित किया जाएगा।

ठाकुर ने कहा कि मुम्बई स्थित सोमैया मैदान में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शानदार पंडाल बनाया गया है, तथा 10 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें