फोटो गैलरी

Hindi News भ्रष्ट लोक सेवक अब घरों में पिस्तौल भी रखते हैं!

भ्रष्ट लोक सेवक अब घरों में पिस्तौल भी रखते हैं!

भ्रष्ट लोक सेवक अब घरों में रिश्वत की कमाई ही नहीं पिस्तौल भी रखते हैं! वह भी लाइसेंसी नहीं देसी कट्टा। विजिलेंस की जाल में फंसे जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रामायण सिंह के पुनाइचक स्थित...

 भ्रष्ट लोक सेवक अब घरों में पिस्तौल भी रखते हैं!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्ट लोक सेवक अब घरों में रिश्वत की कमाई ही नहीं पिस्तौल भी रखते हैं! वह भी लाइसेंसी नहीं देसी कट्टा। विजिलेंस की जाल में फंसे जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रामायण सिंह के पुनाइचक स्थित फ्लैट से देसी कट्टा बरामद होने के बाद विजिलेंस के अफसर भी दंग हैं। रिश्वतखोरी में पकड़े गए रामायण सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के अलावा अब आर्म्स एक्ट का भी मामला बन गया है।ड्ढr ड्ढr विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार इंजीनियर रामायण सिंह के खिलाफ शास्त्रीनगर थाना में आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। विजिलेंस के एडीजी नीलमणि ने भी इंजीनियर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराए जाने की पुष्टि की है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने रामायण सिंह को आरा में एक कर्मचारी से 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था। विजिलेंस की दूसरी टीम ने इंजीनियर के पुनाइचक स्थित वसंतकुंज अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी के दौरान 26 हजार रुपए नकद और दो बैंक पासबुक के साथ एक देसी कट्टा और दो गोली भी जब्त की थी। हाल की विजिलेंस की कार्रवाई में यह पहला मामला है जब रिश्वतकांड में पकड़े गए किसी लोक सेवक के घर से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। ब्यूरो के अनुसार आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस को ही कार्रवाई करनी है। लिहाजा शास्त्रीनगर थाने में ब्यूरो की ओर से रामायण सिंह के खिलाफ इससे संबंधित मामला दर्ज कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें