फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रज्ञा ठाकुर को पेशी के लिए भोपाल लाया गया

प्रज्ञा ठाकुर को पेशी के लिए भोपाल लाया गया

विभिन्न बम धमाकों को लेकर मालेगांव जेल में बंद प्रज्ञा ठाकुर को देवास में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या मामले में पेशी के लिए भोपाल लाया गया है। भोपाल लाई गई प्रज्ञा...

प्रज्ञा ठाकुर को पेशी के लिए भोपाल लाया गया
एजेंसीTue, 13 Mar 2012 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न बम धमाकों को लेकर मालेगांव जेल में बंद प्रज्ञा ठाकुर को देवास में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या मामले में पेशी के लिए भोपाल लाया गया है।

भोपाल लाई गई प्रज्ञा ठाकुर गेरुए वस्त्र में थीं और माथे पर चंदन का टीका साफ नजर आ रहा था। इतना ही नहीं उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं लग रहा था। वह न्यायालय तक एम्बुलेंस से लाई गईं और न्यायाधीश के कक्ष तक व्हील चेयर से गईं। ज्ञात हो कि सुनील जोशी की देवास में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में प्रज्ञा ठाकुर भी आरोपी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें