फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में बवंडर से 28 की मौत

अमेरिका में बवंडर से 28 की मौत

अमेरिका के दो शहरों में आए शक्तिशाली बवंडर (टॉर्नेडो) से 28 लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर सम्पत्ति का भी नुकसान हुआ। इंडियाना प्रांत में 14 लोगों की मौत हो गई। मेरिसविले शहर पूरा तबाह हो गया...

अमेरिका में बवंडर से 28 की मौत
एजेंसीSat, 03 Mar 2012 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के दो शहरों में आए शक्तिशाली बवंडर (टॉर्नेडो) से 28 लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर सम्पत्ति का भी नुकसान हुआ।

इंडियाना प्रांत में 14 लोगों की मौत हो गई। मेरिसविले शहर पूरा तबाह हो गया और इससे सटे हेनलीविले में भी व्यापक क्षति पहुंची।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शुक्रवार की रपट के अनुसार केंटकी में 12 लोगों की मौत हुई और व्यापक पैमाने पर सम्पत्ति का नुकसान हुआ। मध्यपूर्व एवं मध्य दक्षिण में बवंडर से सम्बंधित चेतावनी जारी कर दी गई है। बवंडर के चलते स्कूल, कार्यालय एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

क्लार्क काउंटी के शेरिफ विभाग के मेजर चक एड़स ने टीवी चैनल 'सीएनएस' को बताया कि स्थानीय हाईस्कूल की इमारत को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। बवंडर से सबसे अधिक नुकसान इसी काउंटी में हुआ है।

स्कूल की छत टूट गई है और दीवारें ढह गई हैं। स्कूल में मौजूद छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी जॉन गार्डन ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि बवंडर से सम्बंधित आधा दर्जन से अधिक रपट मिली थी। उन्होंने कहा कि बवंडर की भयंकर अवस्था अभी बाकी है।

बवंडर का असर टेनेसी एवं अलाबामा में भी था। इसके कारण सम्पत्ति को नुकसान हुआ एवं कई वृक्ष उखड़ गए। टेनेसी एवं अलाबामा के अधिकारियों ने बवंडर से लोगों के घायल होने की पुष्टि की लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है। बवंडर इस हफ्ते मंगलवार को कंसास, मिसौरी, इलेनॉय एवं टेनेसी में आया था जिसमें 13 लोग मारे गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें