फोटो गैलरी

Hindi News हमले से 4,000 करोड़ का नुकसान

हमले से 4,000 करोड़ का नुकसान

देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर मुंबई में 60 घंटे तक चले आतंकवादी हमले के घटनाक्रम से 4,000 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान है। वाणिज्य संगठन एसोचैम के सेक्रेटरी डीएस रावत ने बताया कि अगर हम इस...

 हमले से 4,000 करोड़ का नुकसान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर मुंबई में 60 घंटे तक चले आतंकवादी हमले के घटनाक्रम से 4,000 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान है। वाणिज्य संगठन एसोचैम के सेक्रेटरी डीएस रावत ने बताया कि अगर हम इस घटना के दौरान बंद रहे बाजारों व अन्य नुकसानों का आकलन करं तो यह करीब 1,000 करोड़ रु. प्रतिदिन बैठेगा। इस तरह चार दिन में कुल मिलाकर 4,000 करोड़ रु. से भी ज्यादा का नुकसान हमें उठाना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि हमले की वजह से गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज समेत मुंबई के सभी अधिकांश ऑफिस व कमोडिटी एक्सचेंज में काम ठप रहा था। बीएसई, एनएसई और कमोडिटी एक्सचेंज का संयुक्त टर्नओवर 32,710 हाार करोड़ रुपए प्रतिदिन है। उधर मुंबई हमले के केंद्र में रहे ताज होटल की संचालक कंपनी इंडियन होटल्स ने इस हमले में अपने किसी कर्मचारी का हाथ होने से इंकार किया है। कंपनी के सीईओ एवं एमडी रमंड बिक्सन ने हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि होटल की जांच में वे सुरक्षाबलों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच एजेंसियों की तरफ से भी होटल के किसी भी स्थाई और अस्थाई कर्मचारी के षड़यंत्र में शामिल होने का अंदेशा नहीं व्यक्त किया गया है। उधर हमले से होटल को नुकसान के बार में होटल अधिकारियों ने अभी किसी भी अनुमान से इंकार करते हुए कहा है कि इतनी जल्दी नुकसान का आकलन करना मुश्किल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें