फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने कृष्णा से इस्तीफा मांगा

भाजपा ने कृष्णा से इस्तीफा मांगा

कर्नाटक में अवैध खनन मामले में विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा की कथित भूमिका पर गुरुवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनसे इस्तीफे की मांग...

भाजपा ने कृष्णा से इस्तीफा मांगा
एजेंसीFri, 09 Dec 2011 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक में अवैध खनन मामले में विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा की कथित भूमिका पर गुरुवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनसे इस्तीफे की मांग की। कृष्णा पर आरोप है कि वर्ष 1999 से 2004 के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अवैध खनन की अनुमति दी।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि कृष्णा को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े द्वारा अवैध खनन में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की संलिप्तता बताए जाने पर येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ज्ञात हो कि पार्टी ने यह मांग लोकयुक्त पुलिस द्वारा कृष्णा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के तुरंत बाद की। कृष्णा के अलावा राज्य के दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों कांग्रेस के एन. धरम सिंह और जनता दल-सेक्युलर के एच. डी. कुमारस्वामी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

राज्य में भाजपा प्रवक्ता एवं राज्यसभा के सदस्य अयानुर मंजूनाथ और महासचिव रघुनाथ मल्कापुरे ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस को कृष्णा से इस्तीफा ले लेना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें