फोटो गैलरी

Hindi Newsवृहस्पति और चंद्रमा की नजदीकी से बिखरेगी नायाब छठा

वृहस्पति और चंद्रमा की नजदीकी से बिखरेगी नायाब छठा

छह दिसंबर की घटना एक दुर्लभ आकाशीय घटना की गवाह बनने जा रही है। इस दिन चंद्रमा और वृहस्पति ग्रह काफी करीब नजर आएंगे। ये इतने करीब आ जाएंगे कि अगर आसमान साफ रहता है तो आप इस घटना को अपनी आंखों में कैद...

वृहस्पति और चंद्रमा की नजदीकी से बिखरेगी नायाब छठा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2011 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

छह दिसंबर की घटना एक दुर्लभ आकाशीय घटना की गवाह बनने जा रही है। इस दिन चंद्रमा और वृहस्पति ग्रह काफी करीब नजर आएंगे। ये इतने करीब आ जाएंगे कि अगर आसमान साफ रहता है तो आप इस घटना को अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं।

मंगलवार दोपहर के समय ग्रहों का राजा वृहस्पति और चंद्रमा दोनों ही सबसे ज्यादा पास नजर आएंगे, लेकिन जैसे-2 वक्त बढ़ता जाएगा दोनों ही ग्रह दूर होते नजर आएंगे। ये नजारा आप मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक देख पाएंगे। हालांकि किसी भी रात के सितारे की तुलना में अधिक चमकीला दिखने वाला बृहस्पति पिछले महीने की तुलना में कम चमकीला दिखाई देगा। 

इन लम्हों को टेलीस्कोप से कैद करने वालो  में होड़ रहेगी। वह इस दिन वृहस्पति के पूरे घूमाव को देख सकते है। ऐसे दुर्लभ नजारे को किसी भी तरह के टेलीस्कोप से कैद किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें