फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक की संप्रभुता के प्रति गहरा सम्मान: हिलेरी

पाक की संप्रभुता के प्रति गहरा सम्मान: हिलेरी

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करता है। हिलेरी ने ये बातें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से शनिवार देर शाम फोन पर बातचीत में...

पाक की संप्रभुता के प्रति गहरा सम्मान: हिलेरी
एजेंसीSun, 04 Dec 2011 02:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करता है।

हिलेरी ने ये बातें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से शनिवार देर शाम फोन पर बातचीत में कही। उन्होंने 26 नवम्बर को पाकिस्तान की सुरक्षा चौकियों पर हुए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमले में जान गंवाने वाले 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर भी व्यक्तिगत रूप से दु:ख जताया।

उन्होंने कहा कि हमले जानबूझकर नहीं किए गए। हमें जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। इस घटना से पाकिस्तान और अमेरिका के द्विपक्षीय सम्बंध खतरे में नहीं पड़ने चाहिए, क्योंकि दोनों के हित समान हैं।

क्लिंटन ने अफगानिस्तान पर सोमवार को होने वाले बॉन सम्मेलन में पाकिस्तान के भाग न लेने के फैसले पर भी गिलानी से चर्चा की। इस पर गिलानी ने कहा कि उन्होंने यह मामला संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के पास भेजा था, जिसने इस मुद्दे पर बॉन सम्मेलन में भाग न लेने के मंत्रिमंडल के फैसले का समर्थन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें