फोटो गैलरी

Hindi News वामदल हर अच्छे काम के विरोधी: मन मोहन

वामदल हर अच्छे काम के विरोधी: मन मोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वामदलों पर हर अच्छे काम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे देश के विकास को बाधित कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में धर्म निरपेक्ष मतों के विभाजन में...

 वामदल हर अच्छे काम के विरोधी: मन मोहन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वामदलों पर हर अच्छे काम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे देश के विकास को बाधित कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में धर्म निरपेक्ष मतों के विभाजन में लगे हैं।ड्ढr ड्ढr डा. सिंह ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन का समय आ गया है। सोनिया जी ने आप लोगों को मेरे जरिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के गठबंधन को वोट देने काड्ढr संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से आप वामदलों को वोट दे रहे हैं। आप एक मौका तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के गठबंधन को भी दें। उन्होंने वामदलों पर हर अच्छे काम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने न केवल परमाणु असैन्य सहयोग समझौते का विरोध किया बल्कि हरित क्रांति और कम्यूटरीकृत कार्यकम का भी विरोध किया। एक समय आएगा जब उनकी गलती एक बार फिर साबित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें