फोटो गैलरी

Hindi News भ्रष्टाचारियों से निपटें कार्यकर्ता : नवीन

भ्रष्टाचारियों से निपटें कार्यकर्ता : नवीन

आजसू की आंदोलन पर ही झारखंड बना, लेकिन राज्य गठन के आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब जनता को राशन नहीं मिल रहा है, गांवों में बिजली नहीं है। नरगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला...

 भ्रष्टाचारियों से निपटें कार्यकर्ता : नवीन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आजसू की आंदोलन पर ही झारखंड बना, लेकिन राज्य गठन के आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब जनता को राशन नहीं मिल रहा है, गांवों में बिजली नहीं है। नरगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इन सब मुद्दों तथा भ्रष्टाचारियों से निपटने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। यह बातें अरगोड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू के हटिया विस प्रभारी नवीन जायसवाल ने कही। वे गुरुवार को आजसू पार्टी हटिया विस क्षेत्र की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जेम्स बोन खलखो ने कार्यकर्ताओं को महिला समिति, बुद्धिाीवी समिति, किसान समिति तथा युवा समिति बनाने पर बल दिया। तत्पश्चात बैठक में पार्टी द्वारा रांची जिला में होनेवाले कार्यक्रम की तिथि तय की गयी। तय कार्यक्रम के अनुसार 7 दिसंबर को न्यू एजी कॉलोनी में सम्मेलन तथा हटिया स्थित घासी मुहल्ला में मिलन समारोह, 14 दिसंबर को हटिया में महिला सम्मेलन, 15 को नगड़ी बाजारटांड़, 27 को कडरू तथा 2दिसंबर को डोरंडा स्थित कुम्हार टोली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बैठक में जिला सचिव आशुतोष गोस्वामी, कैलाश तिर्की, लाल प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव, राजाराम महतो, राजीव मिश्रा, संजीव एक्का, अजीत यादव, बंटी यादव, कृष्णा मिर्धा, छोटू खान, कलीम खान, अनिल महतो, राखी राव, अमित तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें