फोटो गैलरी

Hindi News विकलांग जन भी समाज के अंग: भाटिया

विकलांग जन भी समाज के अंग: भाटिया

राज्यपाल आरएल भाटिया ने कहा कि विकलांग जन भी समाज के ही अंग हैं। उन्हें उनका अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। श्री भाटिया शनिवार को बेउर स्थित इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ एजूकेशन एंड रिसर्च के तत्वावधान...

 विकलांग जन भी समाज के अंग: भाटिया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल आरएल भाटिया ने कहा कि विकलांग जन भी समाज के ही अंग हैं। उन्हें उनका अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। श्री भाटिया शनिवार को बेउर स्थित इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ एजूकेशन एंड रिसर्च के तत्वावधान में विश्व विकलांग दिवस पर समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन हुसैन ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई भी धर्म नहीं। संस्था प्रमुख अनिल सुलभ ने कहा कि संस्था द्वारा पुनर्वास विज्ञान में प्रशिक्षण के साथ-साथ विकलांगों के पुनर्वास के लिए भी कार्य किये जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने पुरस्कार प्रदान किये। बिहार मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति राजेन्द्र प्रसाद एसएन सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना विवि के पूर्व कुलपति डा. एसएनपी सिन्हा ने की जबकि संचालन प्रो. अनिल कुमार शाह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें