फोटो गैलरी

Hindi News मुंबई : होटल ताज में लगी भयंकर आग

मुंबई : होटल ताज में लगी भयंकर आग

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ताजमहल होटल की 21वीं मंजिल में मंगलवार सुबह भयानक आग लग गई। हाल ही में 26 नवंबर को आतंकवादियों ने इस होटल को अपना निशाना बनाया था जिसमें कई लोग मारे गए थे। दमकल...

 मुंबई : होटल ताज में लगी भयंकर आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ताजमहल होटल की 21वीं मंजिल में मंगलवार सुबह भयानक आग लग गई। हाल ही में 26 नवंबर को आतंकवादियों ने इस होटल को अपना निशाना बनाया था जिसमें कई लोग मारे गए थे। दमकल सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना करीब सात बजे हुई। आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां लगाई गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आतंकवादी हमलों के बाद मरम्मत कार्य के लिए होटल को बंद कर दिया गया था। गौरतलब है कि पिछले महीने 26 नवंबर को आतंकवादियों ने इस होटल को अपने कब्जे में लेकर कई हमले किए थे। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच लगभग 60 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद इसे मुक्त कराया जा सका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें