फोटो गैलरी

Hindi News पीएमसी चार सौ कर्मियों की सेवा बहाल

पीएमसी चार सौ कर्मियों की सेवा बहाल

वर्षो से सेवा संपुष्टि की बाट जोह रहे नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों की आस अब पूरी हो रही है। नगर आयुक्त विश्वनाथ सिंह ने सेवा संपुष्टि का मामला निपटाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त ने सहायक रवींद्र...

 पीएमसी चार सौ कर्मियों की सेवा बहाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्षो से सेवा संपुष्टि की बाट जोह रहे नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों की आस अब पूरी हो रही है। नगर आयुक्त विश्वनाथ सिंह ने सेवा संपुष्टि का मामला निपटाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त ने सहायक रवींद्र कुमार सिंह की सेवा संपुष्टि का आदेश दिया है। इनकी नियुक्ित वर्ष 1में हुई थी। इसी तरह चालक नवल किशोर यादव की बहाली 1में हुई थी लेकिन अब तक सेवा संपुष्ट नहीं हुई थी।ड्ढr ड्ढr नगर निगम में अब तक 400 कर्मचारियों की सेवा संपुष्ट की गई है। इसमें अधिसंख्य कर्मचारी वैसे हैं जिनका कम से कम 20 वर्षो से सेवा संपुष्टि का मामला अटका था। दूसरी ओर नगर निगम के कई कर्मचारी बिना सेवा संपुष्ट हुए ही सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। निगम प्रशासन ने भी इस मामले को स्वीकार किया है। ऐसे में कर्मचारियों को कई तरह की परशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवा संपुष्ट नहीं होने की वजह से कर्मचारियों को प्रोन्नति भी नहीं मिल रही थी। सेवा संपुष्ट होने से कर्मचारियों की प्रोन्नत्ति का रास्ता भी खुल गया। इस संबंध में नगर आयुक्त का कहना है कि नियम के मुताबिक नियुक्ित के दो साल पूरा होने पर कर्मचारियों की सेवा संपुष्ट हो जानी चाहिए। कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि के जो भी मामले सामने आ रहे हैं उनका तेजी से निपटारा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दर्जनों कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि से संबंधित संचिका ही गुम है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें