फोटो गैलरी

Hindi News दिसंबर से कॉलेजकर्मियों को केंद्रीय वेतनमान

दिसंबर से कॉलेजकर्मियों को केंद्रीय वेतनमान

रांची यूनिवर्सिटी प्रक्षेत्र के कॉलेजकर्मियों ने दोनों कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति के साथ 17 दिसंबर को यूनिवर्सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान ही अधिकारियों...

 दिसंबर से कॉलेजकर्मियों को केंद्रीय वेतनमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची यूनिवर्सिटी प्रक्षेत्र के कॉलेजकर्मियों ने दोनों कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति के साथ 17 दिसंबर को यूनिवर्सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान ही अधिकारियों के साथ उनकी दो राउंड की वार्ता हुई। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दिसंबर माह से कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान देने का आदेश जारी किया। उन्हें केंद्रीय वेतनमान यूनिवर्सिटी की परिनियत समिति द्वारा निर्धारित वेतनमान के आधार पर सरकार को भेजे गये प्रस्ताव के आलोक में दिया जायेगा। फिलहाल यह औपबंधिक व्यवस्था होगी।ड्ढr कर्मचारियों की अन्य मांगों पर वीसी प्रो एए खान ने कहा कि फोर्थ ग्रेड से थर्ड ग्रेड में प्रोन्नति देने के लिए पलामू, कोल्हान और रांची जोन को तीन भाग में बांट कर कर्मचारियों का चयन किया जायेगा। इसके लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन दो दिन में कर दिया जायेगा। इसके अलावा थर्ड ग्रेड के सभी पदों को सहायक का पदनाम देने के लिए भी कमेटी गठन करने पर सहमति बनी। वार्ता में कन्हैया मिश्र, सुदर्शन पांडेय, शिवजी तिवारी, रामेश्वर सिंह, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, विश्वंभर यादव आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।ड्ढr इससे पहले कॉलेजकर्मी यूनिवर्सिटी पहुंचे, सभा की और प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिर वीसी कक्ष को घेरकर बैठ गये। 12.30 बजे वीसी के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि समझौते के िबदुओं को लागू किया जाये। इसके बाद वीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करते रहे। इस बीच वीसी को लंच पर जाने के लिए घेराव हटा। पर उनके लौटते ही पुन: प्रदर्शन शुरू हो गया। शाम छह बजे से पुन: वार्ता शुरू हुई, जिसमें उक्त बिंदुओं पर सहमति बनी। विविकर्मी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें