फोटो गैलरी

Hindi News बिहार: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला

बिहार: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियांे को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति करते हुए आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत कुल 17 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया...

 बिहार: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियांे को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति करते हुए आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत कुल 17 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव अफजल अमानुल्लाह ने गुरुवार को बताया कि भागलपुर के पुलिस अधीक्षक कुंदन कृष्णन को प्रोन्नति देकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा विशेष शाखा), पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति करते हुए उन्हे इसी पद पर रखा गया है। अमानुल्लाह ने बताया कि इसी तरह पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) परेश सक्सेना को प्रोन्नति देते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (वितंतु ) के पद पर भेजा गया है जबकि सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू) एस निलेकर को पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रोविजन) के पद पर तबादला किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बलदेव प्रसाद को प्रोन्नति देते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर भेजा गया है। गृह सचिव ने बताया कि सीवान के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार को मोतिहारी, बक्सर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जैन को सीवान, मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक नैयर हसनैन खां को पूर्णिया, पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक बच्चू सिंह मीणा को भागलपुर, नवादा के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को बक्सर, सहरसा के पुलिस अधीक्षक कुंवर सिंह को पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना के पद पर तबादला किया गया है। इसी तरह शिवहर के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मिश्रा को बिहार सैन्य पुलिस, पटना-10 के समादेष्टा और बिहार सैन्य पुलिस पटना -10 के समादेष्टा अवधेश कुमार शर्मा का तबादला अररिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। अमानुल्लाह ने बताया कि इसके अलावा पटना के पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक कैमूर, कैमूर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक सहरसा के पद पर भेजा गया है। बगहा के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक नवादा, अररिया के पुलिस अधीक्षक मो0 अली सिद्दीकी को शिवहर और बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद कुमार को अपने ही वेतनमान में पुलिस अधीक्षक बगहा के पद पर तबादला किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें