फोटो गैलरी

Hindi News अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा

अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा तथा कई मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराकर सरकार से कार्रवाई की मांग की।ड्ढr चम्पाई सोरन : खड़काई...

 अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा तथा कई मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराकर सरकार से कार्रवाई की मांग की।ड्ढr चम्पाई सोरन : खड़काई नदी पर निर्मित पुल के ध्वस्त होने की जांच की मांग की।ड्ढr मथुरा प्रसाद महतो : तोपचांची प्रखंड के गोमो नगरी में फ्लाइओवर बनाने की मांग रखी।ड्ढr सरयू राय : टीवीएनएल में कोयले की ढुलाई के आदेश में हुई अनियमितता की जांच की मांग की।ड्ढr थॉमस सोरन : पतना प्रखंड के दुर्गापुर स्थित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का अनुरोध किया।ड्ढr विनोद सिंह : गिरिडीह जिले में रिक्त पदों पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ित नहीं होने का मामला उठाया।ड्ढr इजराइल अंसारी : बांधडीह-चिरमा पथ के निर्माण की मांग की।ड्ढr गिरिनाथ सिंह : गढ़वा नगर पंचायत के कृष्ण मुहल्ले में जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया।ड्ढr राज पलिवार : देवघर जिले के प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की।ड्ढr अन्नपूर्णा देवी : प्रत्येक जिले में आदिम जनजातियों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की।ड्ढr अशोक कुमार : महगामा प्रखंड परिसर में निर्माणधीन भवन में अनियमितता की जांच की मांग की।ड्ढr सुनील सोरन : दुमका महाविद्यालय के छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान की मांग रखी।ड्ढr राधाकृष्ण किशोर : गढ़वा जिले के किशुनपुर को प्रखंड बनाने की मांग की।ड्ढr ताला मरांडी : गोड्डा जिले के गांडेय प्रखंड के बचे गांवों में विद्युतीकरण की मांग रखी।ड्ढr नियल तिर्की : सिमडेगा जिले के सात अंचलों में अंचलाधिकारी की प्रतिनियुक्ित की मांग की।आइटीआइ का प्रस्ताव नहीं : भानुरांची। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि लातेहार जिले के बरवाडीह एवं महुआटांड़ प्रखंड में आइटीआइ खोलने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। प्रथम चरण में अनुमंडल स्तर पर आइटीआइ खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह के सवाल पर यह स्थिति स्पष्ट की। रामचंद्र सिंह ने मंत्री से बरवाडीह एवं महुआटांड़ को अनुमंडल बनाकर आइटीआइ खोलने का आग्रह किया।ड्ढr सीएचसी निर्माण का आश्वासनड्ढr स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने गिरिनाथ सिंह को आश्वासन दिया कि गढ़वा जिले के नवसृजित प्रखंड डंडा एवं करूआकला में अगले वित्तीय वर्ष में सीएचसी का निर्माण कराया जायेगा। कहा कि चिकित्सा परिषद् के मानक के अनुसार प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में 30 शैया वाले सीएचसी का निर्माण करना है।ड्ढr बाहरी मलेरिया कार्यकर्ता हटेंगेड्ढr स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में कहा कि पाकुड़ जिले में बुनियादी मलेरिया कार्यकर्ता की नियुक्ित में यदि कोई त्रुटि हुई, तो उसे दूर किया जायेगा। दूसर जिले के लोगों को हटाकर उसी जिले के लोगों को बहाल किया जायेगा। उन्होंने सुशीला हांसदा के तारांकित प्रश्न पर यह आश्वासन दिया।ड्ढr सीओ के 122 पद रिक्त: दुलालड्ढr राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दुलाल भुइयां ने शुक्रवार को विधानसभा में स्वीकार किया कि राज्य में अंचलाधिकारी के 122 पद रिक्त हैं। कहा कि राज्य में 212 अंचल हैं, जिनमें 0 में ही अंचलाधिकारी कार्यरत हैं। उन्होंने कार्मिक विभाग को अंचलाधिकारी की सेवा विभाग को उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। बल उपलब्ध होते ही रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ित कर दी जायेगी। विधायक रवींद्रनाथ महतो द्वारा जामताड़ा के कुण्डहित एवं नाला में नियमित सीओ की प्रतिनियुक्ित पर मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें