फोटो गैलरी

Hindi News कांग्रेस की जीत देशहित में : अनिल

कांग्रेस की जीत देशहित में : अनिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने रविवार को बस पड़ाव दानापुर में सभा को सम्बोधित करते हुए राजद, लोजपा, जद यू समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टी को आड़े हाथ लिये। उन्होंने कहा कि यह धरती सीताराम...

 कांग्रेस की जीत देशहित में : अनिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने रविवार को बस पड़ाव दानापुर में सभा को सम्बोधित करते हुए राजद, लोजपा, जद यू समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टी को आड़े हाथ लिये। उन्होंने कहा कि यह धरती सीताराम केसरी की सींची हुई है। जिन्होंने अपने कर्म से दानापुर से लेकर देश तक नाम रौशन किया। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो देश को स्थायी सरकार दे सकती है। वहीं साधु यादव ने कहा कि यह देश के विकास का लड़ाई है। इस लड़ाई में हाथ का शान बहुत जरूरी है। सोनिया जी, मनमोहन जी ने देश का नाम पूरे विश्व में रौशन किये। आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस दृढ़संकल्प है। कांग्रेस को जीताकर अपने देश राज्य का विकास सुनिश्चित करें। नहीं की दलबदलू की। पाटलिपुत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह यादव ने कहा कि यह लड़ाई दो विचारों की है। विकास और विनाश की। सात मई को आप अपना मत दें। बाहरी और भगोड़े से सदा सावधान रहें वह कभी भाग सकता है आपको अकेला छोड़कर। पड़ोसी, स्थानीय ही आपका शान हरदम देंगे। देश में कांग्रेस की सरकार फिर बनने जा रही है। इसलिए कांग्रेस की हवा पूरे देश में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें