फोटो गैलरी

Hindi News सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा

डीएवी बरियातू में गुरुवार को धूमधाम से पैरंट्स डे मनाया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में आइएएस अधिकारी पूजा...

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी बरियातू में गुरुवार को धूमधाम से पैरंट्स डे मनाया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में आइएएस अधिकारी पूजा सिंहल पुरवार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राहुल पुरवार उपस्थित थे।ड्ढr अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छा इंसान बनना आज बेहद जरूरी है। अच्छे समाज के निर्माण में छात्र-छात्राओं के महती भूमिका है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद करीब दो घंटे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। नागपुरी डांस, कव्वाली, राधा-कृष्ण नृत्य, गीता संदेश को भी लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम का मार्मिक क्षण तब रहा, जब मुंबई हादसे में शहीद जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की पत्रिका अस्मिता का विमोचन हुआ।ड्ढr कार्यक्रम के दौरान डीएवी रांची प्रक्षेत्र के डायरक्टर एलआर सैनी, प्राचार्या दिव्या सिंह, डीएवी हेहल के प्राचार्य एसआर मोदगिल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगड्ढr उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें