फोटो गैलरी

Hindi Newsभगोड़ा सूची में गड़बड़ी के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार: पिल्लै

भगोड़ा सूची में गड़बड़ी के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार: पिल्लै

गृह सचिव जी़ क़े पिल्लै ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय पाकिस्तान को सौंपे गये 50 सर्वाधिक वांछित भगोड़े की सूची में गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने मीडिया से कहा कि जिम्मेदारी से बचने की...

भगोड़ा सूची में गड़बड़ी के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार: पिल्लै
एजेंसीTue, 17 May 2011 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

गृह सचिव जी़ क़े पिल्लै ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय पाकिस्तान को सौंपे गये 50 सर्वाधिक वांछित भगोड़े की सूची में गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेता है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि जिम्मेदारी से बचने की कोई बात नहीं है। मेरा मानना है कि कोई मुंबई पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा। अगर कोई जिम्मेदारी है तो वह गृह मंत्रालय की है। मेरा मानना है कि इसके लिए मुंबई पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। रिकॉर्डों को देखकर कल हम पुष्टि करेंगे।

यह पूछने पर कि मुंबई पुलिस दावा कर रही है कि त्रुटि के लिये वह जिम्मेदार नहीं है तो पिल्लै ने कहा कि मेरा मानना है कि गृह मंत्रालय में से किसी ने मुंबई पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया। इसके लिये गृह मंत्रालय जिम्मेदारी ले रहा है, इसलिए मुंबई पुलिस को आश्वस्त रहना चाहिए कि इसके लिये उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा रहा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने रिकॉर्ड को नहीं देखा है। वह सिर्फ कयास लगा सकते हैं कि जब मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया होगा तो रेड कॉर्नर नोटिस का नवीनीकरण नहीं किया गया होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें