फोटो गैलरी

Hindi News दुनिया के सभी 194 स्वतंत्र देश घूमने का भारतीय का रिकार्ड

दुनिया के सभी 194 स्वतंत्र देश घूमने का भारतीय का रिकार्ड

भारतीय मूल के नागरिक काशी समदार दुनिया के सभी 1वतंत्र और संप्रभु देशों की यात्रा करने वाले विश्व के पहले व्यक्ित हो गए है। फिलहाल दुबई में रह रहे समदार ने गल्फ न्यूज में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट...

 दुनिया के सभी 194 स्वतंत्र देश घूमने का भारतीय का रिकार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल के नागरिक काशी समदार दुनिया के सभी 1वतंत्र और संप्रभु देशों की यात्रा करने वाले विश्व के पहले व्यक्ित हो गए है। फिलहाल दुबई में रह रहे समदार ने गल्फ न्यूज में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया है। बकौल समदार उन्हें विश्व भ्रमण के कीड़े ने उस समय काटा जब 2003 में महज भारतीय नागरिकता के आधार पर उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाने का वीजा देने से मना कर दिया गया। इस अपमानजनक रवैए से व्यथित होकर उन्होंने दुनिया के सभी देश घूमने की ठान ली और इसी का नतीजा रहा कि वह अब तक 1देशों की यात्रा कर चुके हैं। इतना ही नहीं लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस ने गत 27 मई को और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस ने गत 15 अगस्त को उन्हें दुनिया के सभी 1वतंत्र देश घूमने वाला विश्व का पहला नागरिक होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। गिनीज बुक में उन्हें सबसे कम समय में विश्व के सभी 1देशों का भ्रमण करने वाला दुनिया का पहला व्यक्ित बताया गया है। समदार ने बताया कि उन्होंने यह काम अपने बलबूते पर किया है और इसमें उन्होंने किसी तरह का कोई अनुदान या सहायता लिए बिना बचत कर जमा किए गए धन से इस रिकार्ड को कायम किया। इस कारनामे को अंजाम देने के पीछे उन्होंने अपनी पत्नी को सबसे करीबी सहयोगी बताते हुए कहा कि इस काम में वह अब तक अपनी बचत से जमा किए गए 24.5 लाख दिरहम खर्च कर चुके हैं। ध्रुवांे की पिघलती बर्फ के गवाह बने समदार ने ग्लोबल वार्मिंग को सर्वाधिक चिंता की बात बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें