फोटो गैलरी

Hindi Newsशादी से इंकार करने पर लड़की की हत्या

शादी से इंकार करने पर लड़की की हत्या

गाजियाबाद जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। वाट गांव निवासी इस लड़की ने एक युवक से शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद कथित तौर पर...

शादी से इंकार करने पर लड़की की हत्या
एजेंसीMon, 16 May 2011 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है।

वाट गांव निवासी इस लड़की ने एक युवक से शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद कथित तौर पर इस युवक ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी।

पीडित के पिता की ओर से दायर प्राथमिकी के मुताबिक, उनकी पुत्री शनिवार की रात अपने घर में सो रही थी, तभी आरिफ नाम का यह युवक अपने दोस्त जयबीर के साथ घर में घुस गया और उसे जबर्दस्ती अपने साथ ले गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की का शव जंगल में मिला। पोस्टमार्टम में उसके साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि लड़की ने आरिफ से शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्त के साथ उसका अपहरण किया। दोनों ने बाद में उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक लापता हैं और उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें