फोटो गैलरी

Hindi Newsविधानसभा चुनावों में मुख्य भूमिका निभाएंगे हट चुके मंत्री: भाजपा

विधानसभा चुनावों में मुख्य भूमिका निभाएंगे हट चुके मंत्री: भाजपा

पार्टी में बढ़ते असंतोष को खत्म करने के प्रयास के तहत भाजपा ने प्रकाश सिंह बादल सरकार से तीन मंत्रियों को हटाने के मामले को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका...

विधानसभा चुनावों में मुख्य भूमिका निभाएंगे हट चुके मंत्री: भाजपा
एजेंसीSun, 15 May 2011 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

पार्टी में बढ़ते असंतोष को खत्म करने के प्रयास के तहत भाजपा ने प्रकाश सिंह बादल सरकार से तीन मंत्रियों को हटाने के मामले को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पंजाब भाजपा के संगठन प्रभारी शांता कुमार ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों (मनोरंजन कालिया, मास्टर मोहन लाल और स्वर्णा राम) को हटाने का भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच से कोई लेना देना नहीं है यह सिर्फ संयोग है। उन्होंने स्पष्ट किया, वास्तव में पंजाब कैबिनेट में कुछ मंत्रियों को बदलने का काम लंबित था, मंत्रियों को बदलने में हमने (भाजपा) देरी की।

उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना के खिलाफ मामला दर्ज करने से संबंधित कालिया और स्वर्णा राम को बदलने के मामले का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पूरी प्रक्रिया (कालिया, राम और लाल को हटाने) संगठन के फायदे के लिये की गई। पार्टी को राज्य में सक्रिय और सचेत करने के लिये यह कदम उठाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें