फोटो गैलरी

Hindi Newsअब उप प्राचार्य पर नहीं होगी स्कूल की जिम्मेदारी

अब उप प्राचार्य पर नहीं होगी स्कूल की जिम्मेदारी

सरकारी स्कूलों में प्राचार्य के नहीं रहने पर उप प्राचार्य को स्कूल का भार नहीं सौंपा जाएगा। अब आसपास में स्थित स्कूल के प्राचार्य को उस स्कूल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी। दरअसल, उप प्राचार्यों ने...

अब उप प्राचार्य पर नहीं होगी स्कूल की जिम्मेदारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 May 2011 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी स्कूलों में प्राचार्य के नहीं रहने पर उप प्राचार्य को स्कूल का भार नहीं सौंपा जाएगा। अब आसपास में स्थित स्कूल के प्राचार्य को उस स्कूल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी। दरअसल, उप प्राचार्यों ने प्राचार्यों के सामान वेतनमान का दबाव बनाया था। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने इस नियमों को समाप्त करते हुए आदेश जारी किया है।

शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर कहा है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने वाले प्राचार्य ही उस स्कूल के सभी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अब स्कूलों की जिम्मेदारी उप प्राचार्य पर नहीं रहेगी। मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों की कमी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले नियम बनाया था कि दसवीं तक के स्कूलों की जिम्मेदारी उप प्राचार्यों के पास रहेगी। हालांकि 12वीं तक के स्कूलों की जिम्मेदारी सिर्फ प्राचार्यों के पास ही रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें