फोटो गैलरी

Hindi Newsबंगाल में ममता की सरकार : सोमनाथ

बंगाल में ममता की सरकार : सोमनाथ

माकपा से निष्कासित नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि मतगणना के प्रारंभिक रूझानों से मिले संकेतों के अनुसार पश्चिम बंगाल में तणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन सत्ता में...

बंगाल में ममता की सरकार : सोमनाथ
एजेंसीFri, 13 May 2011 10:55 AM
ऐप पर पढ़ें

माकपा से निष्कासित नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि मतगणना के प्रारंभिक रूझानों से मिले संकेतों के अनुसार पश्चिम बंगाल में तणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आ रही है।
   
सोमनाथ ने कहा कि रूझान स्पष्ट हैं और ऐसा लगता है कि विपक्ष सत्ता में आ रहा है। उन्होंने कहा कि रूझानों से परिणाम प्रदर्शित हो रहे हैं और माकपा नीत वाममोर्चा का इससे उबर पाना कठिन है। साल 2008 में मनमोहन सिंह सरकार के विश्वास मत के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए माकपा के इस वरिष्ठ नेता को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह बात पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ही साफ हो गई थी, हालांकि वाममोर्चा ने इसको पाटने का काफी प्रयास किया।
   
पार्टी से निकाले जाने के बावजूद सोमनाथ ने दमदम सीट पर राज्य के आवास मंत्री गौतम देव के अलावा माकपा उम्मीदवार फौद हलीम और सतरूप घोष के लिए चुनाव प्रचार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें