फोटो गैलरी

स्नान के दौरान दो बालिकाओं की यमुना में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे बाद दोनों के शव यमुना से निकाले गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार की प्रात: करीब 10-11 बजे फरह के सलेमपुर गांव निवासी किशन की...

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 May 2011 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

स्नान के दौरान दो बालिकाओं की यमुना में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे बाद दोनों के शव यमुना से निकाले गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार की प्रात: करीब 10-11 बजे फरह के सलेमपुर गांव निवासी किशन की पुत्री संतोषी (11 वर्ष) एवं सदर मथुरा निवासी ताराचन्द्र की पुत्री प्रियंका भंसों को पानी पिलाने के लिए यमुना की ओर गईं।

इसी बीच दोनों यमुना में स्नान करने के लिए उतर गईं। अचानक दोनों चीखीं और बचाने के लिए मदद मांगी। उस समय वहां अन्य लोग भी थे। कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे तो कुछ अन्य कार्य में व्यस्त थे। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी बच्चियों को बचाया नहीं जा सका।

बालिकाओं के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे। कुछ साहसी लोग बालिकाओं की खोजबीन के लिए यमुना में उतर गए। अपराह्न तीन बजे बाद दोनों बालिकाओं के शवों को यमुना से निकाल लिया गया।

बालिकाओं के मरने की खबर मिलते ही गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि क रीब 12 वर्षीय प्रियंका अपनी बुआ के यहां आई थी। वह भी संतोषी के साथ यमुना चली गई। गहरे पानी में चले जाने से दोनों यमुना में डूब गईं। तुरंत खोजबीन हो जाती तो शायद दोनों का जीवन बच जाता। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें