फोटो गैलरी

Hindi Newsपूरे राज्य में कांग्रेस का चक्का जाम

पूरे राज्य में कांग्रेस का चक्का जाम

उत्तर प्रदेश के तनावग्रस्त भट्टा पारसौल गांव में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे राज्य में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन...

पूरे राज्य में कांग्रेस का चक्का जाम
एजेंसीThu, 12 May 2011 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के तनावग्रस्त भट्टा पारसौल गांव में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे राज्य में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

उधर, बीजेपी के नेता राजनाथ सिंह ने भी ग्रेटर नोएडा में किसानों पर ज्यादती के विरोध में 24 घंटे का अनशन करने की घोषणा की है। अनशन को भाजपा अध्यक्ष सुषमा स्वराज तोड़ेंगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के तनावग्रस्त भट्टा पारसौल गांव में एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को बुधवार देर रात पहले गिरफ्तार किया गया था। फिर तकरीबन तीन घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

राहुल और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को बुधवार रात करीब 11 बजे हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें कासना पुलिस थाने लाया गया। यहां राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल ने तकरीबन 19 घंटे भट्टा पारसौल गांव में बिताए।

बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें गुरुवार तड़के लगभग सवा दो बजे दिल्ली की सीमा पर छोड़ा गया।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को पूरे राज्य में चक्का जाम करने का एलान किया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह किसानों के समर्थन में 11 बजे गाजियाबाद में उपवास पर बैठेंगे। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस उपवास में शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि राहुल सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता बुधवार सुबह जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे थे। किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गत शनिवार को यहां चार लोगों की मौत हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें