फोटो गैलरी

Hindi Newsनोएडा-भट्टा में बवाल, नोएडा जाम से बेहाल

नोएडा-भट्टा में बवाल, नोएडा जाम से बेहाल

भट्टा में भड़की आग का असर सोमवार को नोएडा में दिखाई दिया। सुबह से सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात थी। नेताओं के आने से शहर में जाम लग गया। डीएनडी पर सपा नेता शिवपाल यादव और नोएडा गेट पर भाजपा के...

नोएडा-भट्टा में बवाल, नोएडा जाम से बेहाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 10 May 2011 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

भट्टा में भड़की आग का असर सोमवार को नोएडा में दिखाई दिया। सुबह से सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात थी। नेताओं के आने से शहर में जाम लग गया। डीएनडी पर सपा नेता शिवपाल यादव और नोएडा गेट पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह दफ्तर के लिए निकले हजारों लोग जाम में फंस गए। सुबह से नेताओं ने नोएडा पहुंचना शुरू किया तो आम लोगों की आफत आ गई। डीएनडी पर शिवपाल यादव, मोहन सिंह और बाद में शरद यादव को गिरफ्तार किया गया।

बड़ी संख्या में डीएनडी पर दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। उधर नोएडा गेट पर राजनाथ सिंह, मंजीत सिंह बिट्टा, राशिद अल्वी के पहुंचने से जाम लग गया। जाम के चलते कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। धूप और चढ़ते पारे के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा में भूमिगत केबिल बिछाने का काम चल रहा है।

इसके साथ सेक्टर 37 चौराहा और रजनीगंधा पर अंडरपास के चलते ट्रैफिक प्रभावित है। शहर के अंदर और बाहर दोनों तरफ वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर तक तीस हजार से ज्यादा वाहन इस जाम से प्रभावित हुए।

पुलिस भी नेताओं को रोकने में जुटी रही। जाम से निपटने की पुलिस के पास कोई प्रभावी रणनीति नहीं थी। शहर के अंदर जाम प्वाइंट पर मार्शल तैनात नहीं थे तो एंट्री प्वाइंट पर भट्टा जाने वाले नेताओं की तलाश में पुलिस रही। जाम के चक्कर में स्थानीय लोग इधर-उधर भटकते रहे। नोएडा गेट पर दिल्ली की तरफ से आने वाली गाडिम्यां दोपहर तक जाम में फंसी रहीं। बार-बार वीआईपी आने से पुलिस ट्रैफिक को रोक देती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें