मांस लाबी करा रही देश में हिंसा : जैन मुनि
आमरण अनशन के 14वें दिन जैन मुनि मैत्रि प्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा के लिए चला उनका आंदोलन 36 बिरादरी का आंदोलन बन गया है। प्रशासन चाहे भी तो इस आंदोलन को दबा नहीं सकता। आमरण अनशन के 14...
आमरण अनशन के 14वें दिन जैन मुनि मैत्रि प्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा के लिए चला उनका आंदोलन 36 बिरादरी का आंदोलन बन गया है। प्रशासन चाहे भी तो इस आंदोलन को दबा नहीं सकता। आमरण अनशन के 14 वें दिन मुनि ने कहा कि देश में मांस लाबी हावी है,जो अपने फायदे के लिए देश में हिंसा करा रही है। मांस के व्यापार में मोटी रकम कमाने के चक्कर में निर्दोष पशुओं की बलि दे रहे हैं।
दुनिया के किसी मजहब में नहीं लिखा है मांस खाना चाहिए। मांस व्यापारी पैसे के लालच में देश के पशुधन को काट कर विदेशों में मांस भेज रहे हैं, जिस कारण एक दिन ऐसा आएगा कि देश में पशुधन समाप्त हो जाएगा। पशुधन समाप्त होने के बाद लोगों को दूध भी नसीब नहीं होगा। मांस खाने वाला आदमी शाकाहारी आदमी से ज्यादा बीमार होता है। कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें कत्लखाने बंद करने का लिखित प्रमाण पत्र नहीं दे रही है। जब तक उन्हें लिखित प्रमाण पत्र नहंीं मिलेगा वे आमरण अनशन समाप्त करने वाले नहीं हैं।
प्रशासन अपनी हद में रहे: जेके जैन-सरकार की वाहवाही लूटने के लिए प्रशासन कर रहा है कानून का उल्लघंनकहा कि प्रदेश सरकार होश में रहे जैन संत के पीछे भाजपा खड़ी है। अगर जैन संत का उत्पीडन हुआ तो प्रदेश में नहीं बल्कि देश में आंदोलन होगा।हमारे संवाददाताबड़ाैत (बागपत)पूर्व राज्य सभा सदस्य और भाजपा अल्संख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी जेके जैन ने कहा कि जैन मुनि मैत्रि प्रभ सागर महाराज पर प्रशासन ने दबाव बनाया तो पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।सोमवार को जेके जैन बड़ाैत में मुनि के आमरण अनशन को समर्थन देने आए थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सीएम को खुश करने के चक्कर में कानून का उल्लंघन न करे। कहा कि मैं प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि मुनि महाराज को अकेला न समङो, देश की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा उनके साथ खड़ी है। मुनि का आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। इसे रोकना प्रशासन के बस की बात नहीं है। कत्लखानों से मांस विदेशों में निर्यात किया जाएगा।
कत्लखानों में हजारों पशु रोज कटेंगे, जिससे देश में पशुधन की समस्या पैदा हो जाएगी। बकौल जेके जैन यह मामला समाज का मुद्दा नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का मुद्दा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, त्रिपाल धामा, सचिन जैन, प्राची आर्य, मनोज जैन, प्रवीन जैन, कमल किशोर जैन, आदि मौजूद थे।डीएम ने ली नगर के गणमान्य लोगों की बैठकबड़ा तमुनि के आमरण अनशन को समाप्त कराने के लिए प्रशाासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।