फोटो गैलरी

Hindi Newsअपनी ही गोली से घायल हुआ पुलिसकर्मी

अपनी ही गोली से घायल हुआ पुलिसकर्मी

झारखंड के जमशेदपुर की पुलिस लाइन्स में सोमवार को दुर्घटनावश गोली चलने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला अदालत में ड्यूटी करने वाला पुलिस जवान पारस सिंह सुबह गोलमुरी स्थित...

अपनी ही गोली से घायल हुआ पुलिसकर्मी
एजेंसीMon, 09 May 2011 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के जमशेदपुर की पुलिस लाइन्स में सोमवार को दुर्घटनावश गोली चलने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला अदालत में ड्यूटी करने वाला पुलिस जवान पारस सिंह सुबह गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन्स में अपनी भरी हुई पिस्तौल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उससे गोली चल गई जो उसी के हाथ में लग गई।

घायल पारस को यहां टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें