फोटो गैलरी

Hindi Newsखाई में गिरी मैक्स 4 बारातियों की मौत

खाई में गिरी मैक्स 4 बारातियों की मौत

गंगोत्री हाईवे पर मनेरी के पास बारातियों को लेकर आ रही एक मैक्स के खाई में गिर जाने से 4 बारातियों लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। 6 बारातियों हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों काजिला अस्पताल...

खाई में गिरी मैक्स 4 बारातियों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 May 2011 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगोत्री हाईवे पर मनेरी के पास बारातियों को लेकर आ रही एक मैक्स के खाई में गिर जाने से 4 बारातियों लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। 6 बारातियों हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों काजिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

डुण्डा ब्लॉक के कली बगियाल गांव से बारात भटवाड़ी के रैथल गयी थी। वहां भोजन करने के बाद दजर्नभर बाराती शाम 4 बजे मैक्स यूए10/4809 से वापस लौट रहे थे। मनेरी में खण्डद्वारी मंदिर के पास एक बस को साईड देते समय गाड़ी नीचे बह रही भागीरथी की ओर जा गिरी। दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोगों ने अस्पताल लाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना में 11 बाराती घायल हो गए। दुर्घटना में मारे गए और सभी घायल कली बगियाल गांव के निवासी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना मनेरी व उत्तरकाशी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही रैथल व कली बगियाल के लोगों की भीड़ अस्पताल में जुटने लगी थी। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हादसे पर दुख जताया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें